पटना, दिसम्बर 28 -- मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को सदाकत आश्रम से गांधी मैदान तक पदयात्रा की। इसके बाद गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के पास संवाद का आयोजन किया गया। उसमें मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया गया। इससे पहले पार्टी के 141वें स्थापना दिवस पर कांग्रेसी सदाकत आश्रम में जुटे। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कांग्रेस का ध्वज फहराया। कहा कि कांग्रेस मनरेगा बचाने, मज़दूरों के अधिकारों की रक्षा करने और गांव-गांव तक अपनी आवाज़ बुलंद करने का संकल्प लेती है। पांच जनवरी से प्रदेशभर में मनरेगा बचाओ अभियान की शुरुआत होगी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के बारे में उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण योजना नहीं, बल्कि भारत के संविधान से प्राप्त काम का अधिकार है, जिसकी रक्षा हर हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.