कांग्रेसियों का बढ़ती महंगाई को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
बागपत, मई 19 -- बागपत। कलक्ट्रेट पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिकारियों को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा और महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लव कश्यप के नेतृत्व में काफी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है, जिससे आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना था कि डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम निरंतर बढ़ाए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने आम जनता को महंगाई से राहत देने की मांग की। उन्होंने बताया कि इसी मांग को लेकर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की जा रही है। जिला अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.