गिरडीह, जून 3 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में बुधवार को पार्टी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रखंड के सभी पंचायतों में संगठन को मजबूत करने संबंधी जानकारी देते हुए देवरी प्रखंड को रेल परियोजना से जोड़ने की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश केडिया की अगुवाई में उपस्थित सदस्यों ने सड़क पर उतरकर नवादा गिरिडीह संभावित रेललाइन परियोजना में देवरी प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने की मांग की गयी। जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने बताया कि दो लाख की आबादी वाला देवरी प्रखंड वर्तमान समय में सबसे पिछड़ा प्रखंड है। इसके बाद भी संभावित नवादा गिरिडीह रेललाइन परियोजना में इस प्रखंड वासियों के साथ भेदभाव कर परियोजना से अछूता रखा जा रहा है।बताया यह भी पढ़ें- एसआइआर को ले देवरी सीओ से मिले कांग्रेस...