कांग्रेसजनों ने सोनिया गांधी के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की
प्रयागराज, मार्च 25 -- कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की है। वह दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में चौक स्थित पार्टी कार्यालय में बुधवार शाम को हुई। इस दौरान कांग्रेसजनों ने सोनिया गांधी के शीघ्र स्वास्थ्य की ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, तस्लीमुद्दीन, अनूप त्रिपाठी, परवेज़ सिद्दीकी, डॉ.एडी दुबे, अफ़रोज़ अहमद, मानस शुक्ला, सरताज़ मोहम्मद, संतोष मिश्रा, शाहनवाज़ कुरैशी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.