गाजीपुर, दिसम्बर 9 -- गाजीपुर। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला महिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित किया। जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने महिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती महिला मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सोनिया गांधी त्याग और सेवा की प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने पार्टी मुखिया होने के नाते देशहित में कई बड़े फैसले लिए और उसपर पार्टी नेताओं ने कई जनहित के काम भी किए। संदीप विश्वकर्मा, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी ने हमेशा देशहित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। यह सेवा कार्यक्रम उनके आदर्शों को मजबूत करता है। इस दौरान अजय श्रीवास्तव, ज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.