सहारनपुर, जनवरी 30 -- जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। महानगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने की। इस दौरान एआईसीसी सदस्य चौधरी मुजफ्फर अली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता काजी शौकत हुसैन सहित कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें आजादी के आंदोलन में गांधी के योगदान और उनके संघर्ष को याद किया गया। संबोधन में मनीष त्यागी और जिला उपाध्यक्ष वरुण शर्मा ने गांधी को युग पुरुष बताते हुए कहा कि उन्होंने अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई। त्यागी ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.