चंदौली, मई 22 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की शहादत दिवस कांग्रेसजनों ने मनाई। इस दौरान शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने काली महाल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं उनके बताए रास्तों पर चलने और सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक रहे। वह देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। वह देश को 21वीं सदी में भारत को दुनियां के शिखर पर ले जाना चाहते थे। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था चलाकर हर वर्ग को प्रतिनिधित्व करने का मार्ग प्रशस्त किया। यह भी पढ़ें- कांग्रेसियों ने 35 वीं पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को किया याद शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने...