चंदौली, अप्रैल 9 -- चंदौली। कांग्रेसजनों ने यूपीपीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर सहायक आयुक्त बनने वाले बृजेन्द्र शरण त्रिपाठी के घर जाकर अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनको सम्मानित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि पार्टी हमेशा से प्रतिभा का सम्मान करती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को आज घर से दूर जाकर मोटी रकम खर्च करके पढ़ाई करनी पड़ती है, जबकि छात्रों को अपने जिले में ही ऐसी सुविधा अगर मिल जाए तो और भी प्रतिभाएं निखर कर बाहर आ सकती हैं। इस मौके पर नवीन पांडेय, संतोष तिवारी, प्रभुनारायण तिवारी, रिंकू, राकेश पाठक, संतोष चौबे, रामधार यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...