चंदौली, अप्रैल 5 -- चंदौली, संवाददाता। देश के उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय बाबू जगजीवन राम की जयंती रविवार को कांग्रेसजनों ने मुख्यालय स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाई। इस दौरान उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि आज उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम महान दलित नेता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित, गरीब और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए समर्पित कर दिया। देश के कृषि मंत्री एवं रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, हरित क्रांति और 1971 के युद्ध में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनका जीवन और संघर्ष आज हमें सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के रास्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.