नई दिल्ली, जनवरी 25 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव से पहले मुस्लिम नेताओं ने कांग्रेस संगठन में संवादहीनता का मुद्दा उठाया है। पार्टी के मुस्लिम नेता खुद के नजरअंदाज किए जाने से नाराज हैं। इनका आरोप है कि पार्टी में संवादहीनता और मुस्लिम मतदाताओं को लेकर पार्टी के रुख की वजह से एआईएमआईएम को फायदा मिल रहा है। हालांकि, पार्टी ने आधिकारिक तौर पर इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने पार्टी के अंदरूनी कामकाज पर चिंता जताते हुए कहा है कि कांग्रेस में कोई ऐसा प्रभावी तंत्र नहीं है, जहां नेता खुलकर मुद्दों पर चर्चा कर सकें। इसके साथ उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक सीमित पहुंच का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए शीर्ष नेतृत्व से मिलना मुश्किल होता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.