सुल्तानपुर, जुलाई 25 -- सुलतानपुर,संवाददाता दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट एवं सीबीएसई परीक्षा में बार-बार हुए पेपर लीक के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज तथा विपक्षी नेताओं के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने कैंडल मार्च निकाला। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शकील अंसारी ने किया। कैंडल मार्च की शुरुआत कांग्रेस कार्यालय से हुई।बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी हाथों में मोमबत्तियां लेकर लाल डिग्गी चौराहा, सुपर मार्केट, डाकखाना चौराहा, कलेक्ट्रेट व विकास भवन के सामने से होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंचे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण तरीके से न्...