कांगो में इबोला के मामले दस हजार के पार
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- कांगो में तेजी से फैल रहे इबोला के मामलों की संख्या 10,000 के पार पहुंच गई। स्वास्थ्य अधिकारी कई अफ्रीकी देशों में इस बीमारी के प्रसार को धीमा करने की कोशिश में लगे हैं। कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, यह इतिहास में इबोला का सबसे तेजी से फैलने वाला प्रकोप है। वायरस से संक्रमित पाए गए 10,060 लोगों में से लगभग आधे लोगों की मौत हो चुकी है। यह इस देश के इतिहास में इबोला का सबसे घातक प्रकोप भी है। इसके लिए अभी तक कोई स्वीकृत वैक्सीन या इलाज मौजूद नहीं है।कांगो में मई में जब पहली बार इस बीमारी की घोषणा हुई थी, तब यह केवल तीन स्वास्थ्य क्षेत्रों तक सीमित थी, लेकिन अब यह आठ प्रांतों के 66 स्वास्थ्य क्षेत्रों में फैल चुकी है। राहत कर्मियों ने कहा कि कुछ स्वास्थ्य क्षेत्रों में इलाज केंद्रों पर मरीजों का भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.