हरिद्वार, दिसम्बर 15 -- गंगा किनारे हो रहे भू-कटाव से जूझ रहे कांगड़ी, गाजीवाली उर्फ आर्यनगर, श्यामपुर, सजनपुर और बाहर पीली क्षेत्र की करीब 20 हजार की आबादी को बड़ी राहत मिलने जा रही है। धामी सरकार ने कांगड़ी से सजनपुर बाहर पीली तक गंगा किनारे साढ़े सात किलोमीटर लंबे, साढ़े पांच मीटर चौड़े और 15 फीट ऊंचे महातटबंध के निर्माण का शुभारंभ करा दिया है। सोमवार को कांगड़ी में गंगा किनारे यज्ञ के साथ तटबंध के निर्माण की शुरुआत हुई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि हरिद्वार के कई क्षेत्रों में खेती की भूमि का कटाव हो रहा था, जो धीरे-धीरे आबादी तक पहुंचने लगा था। मानसून शुरू होते ही गंगा किनारे बसे ग्रामीणों में भू-कटाव को लेकर दहशत फैल जाती थी। लेकिन, अब तटबंध से भू-कटाव रुकेगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कांगड़ी शीतल देवी, ग्राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.