कांगड़ी फ्लाईओवर पर हुए हादसे में चालक पर मुकदमा
देहरादून, जुलाई 2 -- हरिद्वार। तीन दिन पहले कांगड़ी फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत और चार अन्य के घायल होने के मामले में श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि बस चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करते हुए महिंद्रा पिकअप को टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल एक का उपचार एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक बिजनौर जिले के बढ़ापुर कस्बा निवासी शहादत पुत्र शरमत ने बताया कि 29 को उनका छोटा भाई शराफत (38), पत्नी शबाना (36), पुत्र अयान (18), दोस्त फहीम पुत्र अमानत हुसैन (38), पड़ोसी विशाल पुत्र मेहंदी हसन और वंश पुत्र विनोद महिंद्रा पिकअप से चंडीगढ़ से अपने घर बढ़ापुर लौट रहे थे। बताया कि सुबह 4:30 बजे कांगड़ी फ्लाईओवर पर सामने से आ रही टनकपुर डिपो की रोडवेज ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.