कांगड़ी फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू
हरिद्वार, जून 30 -- श्यामपुर, संवाददाता। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर लंबे समय से बनी प्रकाश व्यवस्था की समस्या को लेकर प्रकाशित खबर का असर दिखाई देने लगा है। 26 जून को हिन्दुस्तान अखबार में प्रकाशित 'कांगड़ी फ्लाईओवर बना डार्क जोन' शीर्षक समाचार के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने मामले का संज्ञान लेते हुए फ्लाईओवर पर रोशनी की व्यवस्था शुरू कर दी है। फिलहाल संवेदनशील स्थानों पर बिजली के पोल लगाए जा रहे हैं, जबकि अन्य हिस्सों में भी कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार सोमवार को हाईवे निर्माण से जुड़ी कार्यदायी संस्था ने फ्लाईओवर के विभिन्न हिस्सों में प्रकाश व्यवस्था के लिए पोल लगाने का कार्य शुरू कर दिया। पहले चरण में दुर्घटना संभावित और संवेदनशील स्थानों को प्राथमिकता दी गई है। शेष हिस्सों में भी जल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.