कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
हरिद्वार, जून 29 -- श्यामपुर, संवाददाता। कांगड़ी फ्लाईओवर पर सोमवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और दो लोग फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे। एक सप्ताह के भीतर इसी फ्लाईओवर पर यह दूसरा बड़ा हादसा है। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 4:15 बजे कांगड़ी फ्लाईओवर पर टनकपुर डिपो की रोडवेज बस, जो नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रही थी, की हरिद्वार से बिजनौर जा रहे पिकअप वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई। यह भी पढ़ें- कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत पिकअप में करीब 10 लोग सवार थे, जबकि रोडवेज बस में लगभग 44 यात्री मौजूद थे। सूचना मिलते ही श्यामपुर पुलिस मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.