कांके 11 ने जीता नाइट क्रिकेट मैच का खिताब
रांची, जून 14 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। लाल बहादुर शास्त्री क्लब द्वारा आयोजित नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब कांके 11 ने जीत लिया। फाइनल मुकाबले में कांके 11 ने लाल बहादुर शास्त्री क्लब को सात विकेट से हराया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू सुप्रीमो एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो शामिल हुए। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए शास्त्री क्लब की टीम ने आठ विकेट पर 51 रन बनाए। जवाब में कांके 11 ने 7.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। वैभव कुमार को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। विजेता टीम को 61 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 35 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सुदेश महतो ने खेलों को शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.