रांची, दिसम्बर 15 -- कांके, प्रतिनिधि। कांके क्षेत्र के मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी की मुख्य सड़क पर सोमवार को पुलिस प्रशासन ने जबरन जेसीबी चलाकर निर्माण शुरू कर दिया। इसका विरोध कर रहे विस्थापित आदिवासी परिवारों पर पुलिस ने कार्रवाई की। इसमें पुरुष पुलिसकर्मियों ने दो महिलाओं सुनीता देवी और एमेमी कुमारी को हिरासत में लेने और मारपीट कर थाने लाने आरोप लगा है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। ज्ञात हो कि पुलिस प्रशासन सोमवार की सुबह जेसीबी लेकर पहुंचा, जिसका विस्थापित परिवारों ने विरोध किया। आरोप है कि पुलिस ने ग्रामीणों को दौड़ाकर भगाया, आदिवासी महिलाओं के साथ मारपीट की और सुनीता देवी तथा एमेमी कुमारी को जबरन वाहन में लादकर थाना ले गई। महिलाओं ने पुरुष पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाया। पुलिस ने एक युवक को भी हिरासत में लिया और ...