कांके रोड में बस से कुचलकर सेवानिवृत्त दारोगा की मौत
रांची, जून 25 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड में तेज रफ्तार यात्री बस से कुचल जाने से गुरुवार की सुबह पौने आठ बजे सेवानिवृत्त दारोगा नवल किशोर पासवान की मौके पर मौत हो गई। हादसे में मृत नवल किशोर कांके रोड में मिशन गली के रहने वाले थे। वे 66 साल के थे और झारखंड पुलिस के सीआईडी यूनिट से पूर्व में सेवानिवृत्त हुए थे। घटना के समय वे मोटरसाइकिल से सब्जी लाने के लिए आवास से कांके रोड की ओर निकले थे। गोंदा थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि कांके रोड में सड़क के एक छोर पर वह मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी समय पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कपिल बस से उनकी मोटरसाइकिल को धक्का लगा। इसके बाद वे सड़क पर गिर गए। चालक तेज रफ्तार के साथ भाग निकलने की फिराक में बस को आगे बढ़ा दिया, जिससे बस का पहिया उनके शरीर को कुचलते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.