रांची, मार्च 27 -- कांके, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी का त्योहार शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर कांके के विभिन्न अखाड़ों से जुलूस और शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान महिलाओं सहित युवाओं ने लाठी खेल, तलवारबाजी आदि के करतब दिखाए। उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न गांवों से जुलूस बोड़ेया से निकलकर ब्लॉक चौक स्थित बजरंगबली मंदिर पहुंचा। जुलूस के दौरान हर ओर महावीरी पताकाएं लहराती रहीं और जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। हजारों श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में बोड़ेया में तैनात पुलिस पदाधिकारी राजकुमार तिग्गा की अहम भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.