रांची, मार्च 16 -- कांके,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र स्थित राजकीयकृत उच्च विद्यालय बोड़ेया से रविवार की रात चोरों ने लाखों की चोरी कर ली। इस संबध में प्राचार्य ने थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में बताया कि सोमवार को जब सुबह स्कूल खोला तो देखा कि ग्रिल का दोनों ताला टूटा पड़ा है। चोरों ने स्कूल में रखे 25 हजार के क्रोम बुक, 70 हजार कीमत के सात टैब की चोरी की है। इसके साथ ही स्कूल में लगा 55 हजार की टीवी, 35 हजार का डेस्कटॉप, 45 हजार के सात अलमीरा, 15 हजार के लॉकर और तीन हजार के पांच लॉक चोरी कर लिए। चोरों ने सीसीटीवी कैमरा और डीबीआर को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...