रांची, दिसम्बर 2 -- कांके, प्रतिनिधि। कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड होचर के पास सड़क दुर्घटना में पिकअप सवार एक अधेड़ की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे की है। बताया जाता है कि पिकअप वैन (जेएच01ईएस 8854) के चालक ने अनियंत्रित होकर लोहे का सरिया लदे सड़क किनारे खड़े पिकअप में टक्कर मार दी। जिससे पिकअप वैन में सरिया आगे का शीशा तोड़ते हुए घुस गया और वाहन में सवार, देवी दर्शन रोड, गेतलातू निवासी 57 वर्षीय भूलर राय के पेट में छड़ घुसने से उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं, खलासी सोमा उरांव की आंख में छड़ घुसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक संजू कुमार घायल हो गया। चालक और खलासी को कांके पुलिस की मदद से इलाज के लिए रिम्स भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.