रांची, नवम्बर 24 -- कांके, प्रतिनिधि। विधायक सुरेश कुमार बैठा ने प्रखंड की विभिन्न पंचायतों सुकुरहुटू, चामगुरू, गागी, खटंगा, डुमरदागा और खेलगांव में विधायक मद से सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। वहीं समाजवादी संत गडगे बाबा भवन निर्माण का शिलान्यास किया गया। यह पहल क्षेत्र के विकास, सुगम आवागमन और सामाजिक संरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मौके पर कांके प्रखंड उप प्रमुख संजय बैठा, प्रखंड अध्यक्ष संजर खान, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन मुंडा, कार्यालय प्रभारी गौरी शंकर महतो, अशोक महतो, मनीष महतो, मनोज महतो, हेमंत ओहदार, जुली, अनिल लिंडा और पिंटू सिन्हा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.