रांची, मार्च 26 -- कांके, प्रतिनिधि। प्रखंड के चार बार निर्वाचित रहे पूर्व विधायक स्वर्गीय रामचंद्र बैठा की पुण्यतिथि पर गुरुवार को ओजीबी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में श्रद्धांजलि सभा हुई। मौके पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सारो देवी, पुत्र और विद्यालय के डॉयरेक्टर चंदन बैठा, सेक्रेटरी श्रीकांत बैठा जी, स्कूल की ट्रस्टी श्रीमती सीता देवी, श्रीमती ललिता देवी और श्रीमती दीपा कुमारी सहित समस्त परिवारजन, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...