कांके में मां दुर्गा मंदिर का 9वां वार्षिक महोत्सव संपन्न
रांची, अप्रैल 20 -- कांके, प्रतिनिधि। कांके प्रखंड उप प्रमुख अंजय बैठा के सुकुरहुट्टू स्थित आवासीय परिसर में स्थापित मां दुर्गा मंदिर का 9वां वार्षिक महोत्सव सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। पूजा अनुष्ठान अभिलाष पांडे और अक्षय पांडे ने संपन्न कराया। संध्या में श्री महावीर जागरण समिति कांके द्वारा भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। रीना बैठा सहित कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.