रांची, अप्रैल 5 -- कांके, प्रतिनिधि। पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा का दो दिनी प्रशिक्षण महाअभियान शुरू हुआ। बोड़ेया मंडल के अरसंडे में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ नेता अर्जुन राम ने किया। प्रशिक्षण में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के कौशल विकास और जनसंपर्क अभियान तेज करने पर विशेष चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को लेकर सक्रिय रहने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। मौके पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, प्रदेश नेता रितेश तिवारी, धर्मेंद्र राम, जिला परिषद सदस्य किरण देवी, जिला मंत्री लक्ष्मण साहू सहित कई नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...