कांके में पेट्रोल पंपों के लिए सख्त नियम लागू, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई : एएसपी
रांची, मई 16 -- कांके, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, सड़क सुरक्षा बढ़ाने और ईंधन की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। सहायक पुलिस अधीक्षक सह थाना प्रभारी साक्षी जमुआर ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों के लिए अनिवार्य दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ने कहा कि ईंधन की वर्तमान स्थिति को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। सभी संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वे ईंधन की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करें। स्टॉक उपलब्ध होने के बावजूद आपूर्ति रोकना या कृत्रिम किल्लत पैदा करना दंडनीय अपराध होगा। ऐसे मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 और पेट्रोलियम अधिनियम, 1934 के तहत कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.