कांके में पेट्रोल-डीजल संकट से लोग परेशान
रांची, मई 13 -- कांके, प्रतिनिधि। कांके, पिठौरिया और आसपास के क्षेत्रों के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की किल्लत हो गई है। अधिकांश पंपों में ईंधन का स्टॉक खत्म हो चुका है, जबकि कई जगह सीमित मात्रा में ही पेट्रोल दिया जा रहा है। पिछले दो दिनों से ईंधन संकट के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार टैंकरों की कमी और अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण समय पर आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पेट्रोल पंप कर्मियों ने बताया कि डिलीवरी प्रभावित होने से कई पंपों का स्टॉक पूरी तरह समाप्त हो गया है। ईंधन की कमी का असर परिवहन व्यवस्था और खेती-किसानी पर भी पड़ रहा है। स्कूल बस, ऑटो और अन्य व्यावसायिक वाहन चालकों की चिंता बढ़ गई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में डीजल नहीं मिलने से किसान भी परेशान हैं। प्रशासन और तेल कंपनियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.