रांची, मई 4 -- रांची। कांके के चुड़ी टोला में सोमवार को पीएच चर्च समर्पण का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिशप माइकल जोन ने किया। विश्वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु के दर्शन से जीवन में पुनः समृद्धि आएगी और खोई हुई खुशियां लौटेंगी। इस दौरान धार्मिक गीतों की प्रस्तुति दी गई। मौके पर बिशप अनिल रेवरन, बिशप एमएम पांडा, बिशप सुरेश सांगा, बिशप याकूब मसीह, बिशप अनुराग मिंज, माइकल कच्छप, युसूफ दास, अंशु लकड़ा, कुमुदिनी प्रभावती मिंज, जस्मिन कच्छप, संध्या गुड़िया सहित कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...