कांके में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल
रांची, मई 16 -- कांके, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हुसीर गांव में शनिवार शाम करीब सात बजे गोतिया भाइयों के बीच जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। कांके थाना के इंस्पेक्टर कुणाल कुमार ने बताया कि एक पक्ष के लोग अपने घर का निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग जेसीबी मशीन से घर तक जाने वाले रास्ते की खुदाई करने लगे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। घटना में एक पक्ष के गफ्फार अंसारी, फारुक अंसारी, नूरजहां, तनवीर, पप्पू और मोबिन घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के अताउल्लाह अंसारी और असलम अंसारी को भी चोटें आई हैं।दोनों पक्षों ने कांके थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी घायलों को इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.