कांके में कुक्कुट पालन इकाइयों का वितरण
रांची, जून 11 -- कांके, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत कांके प्रखंड में ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कुक्कुट पालन इकाइयों का वितरण किया गया। प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा और पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुदीप्ता बरियार की देखरेख में यह कार्यक्रम हुआ। वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत ब्रायलर कुक्कुट पालन की छह और लेयर कुक्कुट पालन की पांच इकाइयां लाभुकों को दी गईं। अधिकारियों ने बताया कि ब्रायलर से कम समय में आय मिलती है, जबकि लेयर पालन से अंडा उत्पादन के जरिए नियमित आमदनी हो सकती है। योजना के तहत शेड निर्माण, चूजे, फीड और दवाओं पर सब्सिडी दी जा रही है। विभाग ने इच्छुक लोगों से प्रखंड पशुपालन कार्यालय में संपर्क करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.