रांची, मार्च 17 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची एसएसपी राकेश रंजन ने कांके थानेदार प्रकाश रजक को निलंबित कर दिया है। इससे संबंधित आदेश सोमवार को एसएसपी ने जारी किया है। बताया जा रहा है कि कांके थानेदार प्रकाश रजक के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। प्रकाश रजक पर पद का दुरुपयोग कर जमीन कारोबारियों से मिलीभगत करने और उन्हें गलत तरीके से फायदा पहुंचाने के गंभीर आरोप लगे थे। स्थानीय लोगों ने भी थानेदार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा। कांके क्षेत्र में हाल के दिनों में अपराध की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ था। सुकुरहुट्टू गांव में घर में घुसकर फायरिंग की घटना और अगले ही दिन बोड़ेया स्थित राजकीयकृत उच्च विद्यालय में चोरी व तोड़फोड़ ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए थे। मामला तब और गंभीर हो गया जब एक आदिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.