जमशेदपुर, मार्च 6 -- कमलपुर थाना क्षेत्र के कांकीडीह में ऐसार पेट्रोल पंप के पास गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। ओवरटेक करने की कोशिश में दोनों तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हुई, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बोराभूम-बांदोवान मुख्य सड़क पर हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को महुलतल चौक स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घायलों में एक बाइक पर सवार पटमदा थाना क्षेत्र के महुलबना केंदडीह निवासी 35 वर्षीय विष्णु महतो (पिता- सागर महतो) और चौंरा गांव निवासी 26 वर्षीय पंचानन सिंह (पिता- नीलकंठ सिंह) शामिल हैं। दूसरी बाइक पर सवार 26 वर्षीय गोपाल दास मह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.