इटावा औरैया, मई 4 -- इकदिल। भोगनीपुर प्रखंड के गांव कांकरपुर स्थित नहर पुल के पास सोमवार शाम नहर कटने से इलाके में हड़कंप मच गया। तेज बहाव के साथ नहर का पानी सड़कों पर फैल गया, जिससे पुल से गुजरने वाला मार्ग जलमग्न हो गया और आवागमन प्रभावित हो गया। सुबह से ही नहर में पानी का स्तर असामान्य रूप से बढ़ रहा था। आशंका को देखते हुए गांव वालों ने नहर विभाग को समय रहते पानी कम करने की सूचना दी और संभावित खतरे से आगाह भी किया, लेकिन विभागीय स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। शाम तक बढ़ते दबाव के चलते नहर की पटरी टूट गई और पानी तेजी से सड़कों पर फैल गया। सूचना मिलते ही नहर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से मिट्टी डलवाकर कड़ी मशक्कत के बाद बहाव को नियंत्रित किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदारों के नहर किनारे से मिट्टी निकाले जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.