मैनपुरी, फरवरी 12 -- सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम कांकन में सरकारी जमीन पर अवैध मस्जिद बनाई जा रही है। मस्जिद निर्माण के लिए अनुमति भी हासिल नहीं की गई। यह शिकायत लेकर भाजपा नेताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और अवैध निर्माण रुकवाने के लिए एसडीएम को ज्ञापन दिया। डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया है और एसडीएम सदर को मामले की जांच के लिए मौके पर भेजा है। एसडीएम ने जांच करने के बाद मौके पर निर्माण रुकवा दिया है। गुरुवार को भाजपा के पूर्व सदर विधायक अशोक सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान के साथ ग्राम कांकन के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल कलक्ट्रेट पहुंचा। एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि तहसील क्षेत्र के ग्राम कांकन में जो सरकारी जमीन है उस पर अवैध मस्जिद का निर्माण किया जा रहा है। मस्जिद का निर्माण होने से गांव में तनाव है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.