लखनऊ, जनवरी 31 -- फोटो----- लखनऊ, संवाददाता। शहर के गुरुद्वारों में सिखों के सातवें गुरु श्री गुरु हरिराय साहिब का प्रकाश पर्व श्रद्धा, सत्कार के साथ मनाया गया। शबद कीर्तन सुन संगत निहाल हुई। बाद में श्रद्धालुओं ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। यहियागंज गुरुद्वारा के सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि डॉ. गुरमीत सिंह के संयोजन में प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां विशेष दीवान सजाया गया। विशेष रूप से गुरुद्वारा चंदर नगर के हजूरी रागी मोहन सिंह ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। मोहन सिंह ने शबद कीर्तन कहो कबीर हम राम राखे किरपा कर हर राये, हक परवर हक केश करता हर राये व सुल्तान हम दरवेश गुरु करता हर राये.... सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। वहीं, नाका गुरुद्वारा में श्री गुरु हरिराय साहिब के प्रकाश उत्सव पर गुरमत समागम हुआ। संग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.