हल्द्वानी, मई 25 -- पूनम मौर्य हल्द्वानी। तेज गर्मी के बीच शहर में संचालित अधिकतर आंगनबाड़ी केंद्रों की हालत इतनी खराब है कि वहां बच्चों का रहना तक मुश्किल है। शहर में 131 आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जिनमें अधिकतर एक कमरे में चल रहे हैं। जिसमें बच्चों के लिए पंखे तक नहीं हैं। आलम ये हैं की भीषण गर्मी में बच्चे बिना पंखे के छोटे से कमरे में पढ़ने को मजबूर है। यह भी पढ़ें- मुंगेर में 1600 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित, सिर्फ 220 के पास अपना भवनकेंद्रों का निरीक्षण 'हिन्दुस्तान' की टीम ने शनिवार को भीषण गर्मी के बीच शहर के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकतर आंगनबाड़ी केंद्र बुनियादी मानकों की धज्जियां उड़ाते नजर आए। अधिकतर केंद्र महज एक ही कमरे में संचालित हो रहे हैं, जिसमें बच्चों के लिए पंखे तक की व्यवस्था विभाग ने नहीं की है। अधिकतर ...