नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- राजस्थान में पंचायत समिति प्रधान के चुनाव में शुक्रवार को गांवों की सरकार बनाने के लिए सियासी घमासान देखने को मिला। जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख के चुनाव के बाद अब पंचायत समितियों में प्रधान की कुर्सी के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी। कहीं बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस अपने सदस्यों को एकजुट नहीं रख पाई तो कहीं महज तीन वोटों ने चुनाव का पूरा गणित बदल दिया। भीलवाड़ा के खजूरी में तो नतीजा ऐसा आया, जिसने सभी को चौंका दिया। यहां कांग्रेस के पास 10 सीटों का स्पष्ट बहुमत था, लेकिन प्रधान पद के चुनाव में उसके प्रत्याशी को एक भी वोट नहीं मिला। भाजपा की मनीषा मीणा ने 5 वोट हासिल कर प्रधान की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। प्रदेश की 37 जिला परिषदों के अंतर्गत आने वाली 419 पंचायत समितियों में शुक्रवार को प्रधान पद के लिए ...