ललितपुर, मार्च 17 -- गर्मी का मौसम आते ही धीरे-धीरे भूगर्भ जलस्तर गिरने से जनपद स्थित शहरी और ग्रामीण इलाकों में पानी का संकट पांव पसारने लगा है। सरकारी हैंडपंप खराब होने के साथ ही नलों की टोटियां भी हवा फेंक रही हैं। जिसकी वजह से लोगों ने कंट्रोल रूम में अपनी शिकायतें दर्ज करानी शुरू कर दी हैं। विकास भवन स्थित कंट्रोल रूम में दर्ज शिकायतों पर नजर दौड़ाई जाए तो शहर के कुछ मुहल्लों में फरवरी माह के अंतिम पखवारे में ही पेयजल की समस्या होने लगी थी। 20 फरवरी को गांधी नगर निवासी अनिल पंथ ने बताया था कि कबीर मंदिर के पास हैंडपंप खराब है, जिससे लगभग 25 घर के लोग पानी भरते हैं। इसी तारीख में मुहल्ला जुगपुरा निवासी उदयप्रताप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि राजपाल के मकान, अहिल्याबाई स्कूल के पास और अन्नू यादव के मकान के पास पाइप लाइन में लीकेज है, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.