कहीं हादसा न करा दे सड़क पर पड़ा पेड़ का अवशेष
बलिया, मई 12 -- बांसडीह। क्षेत्र के बेरूआरबारी मार्ग पर बनरबगिया मोड़ के पिछले सप्ताह आईआंधी में सड़क पर गिरा पेड़ वन विभाग ने मंगलवार तक नहीं हटाया है। प्रशासन की इस लापरवाही से आवागमन करने वाले लोगों में खतरा का संशय बना हुआ है। आलम यह है कि रात के अंधेरे में आए दिन लोग सड़क पर पड़े पेड़ की टहनी से टकराकर लोग घायल हो रहे हैं। यह तो ग्रामीणों की मेहरबानी कहिए कि पेड़ का कुछ हिस्सा हटाकर मार्ग को आंशिक रूप से चालू कर दिए हैं। लेकिन पेड़ का बड़ा भाग अब भी सड़क के बीच में पड़ा हुआ है। वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि रात में सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से बाइक सवार और राहगीर पेड़ के अवशेष को देख नहीं पाते हैं, जिससे वह दुर्घटना चोटिल हो जाते हैं। जनहित में लोगों ने इस ओर उच्चाधिकारियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.