नवादा, जनवरी 1 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा नगर परिषद स्थित वार्ड 19 में कहीं सड़क तो कहीं नल-जल का कार्य अधूरा है। कृष्णापुरी से लेकर हनुमान नगर तक कुछ भाग की सड़क तो कुछ भाग में नल-जल का कार्य अधूरा पड़ा है। यह परेशानी का सबब बना पड़ा है। हालांकि राहत की बात यह है कि वार्ड के बड़े हिस्से में सड़क और नल-जल की बेहतर व्यवस्था हो गई है, लेकिन लगभग 15 फीसदी हिस्सा अब भी वंचित है। शेष भाग में कार्य नहीं होने का खामियाजा न सिर्फ सम्बंधित वार्डवासी बल्कि इधर से होकर गुजरने वाले हर व्यक्ति को झेलने की नौबत बनी रहती है। नल-जल की पाइपलाइन अब तक बिछ नहीं पाने के कारण पेयजल की परेशानी से दो-चार होने को बाध्य हैं। हाल इससे भी बुरा हुआ है कि नल-जल का पाइपलाइन बिछाने के चक्कर में कई सड़कें तोड़ दी गई हैं और इसका जीर्णोद्धार भी नहीं हो पा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.