नई दिल्ली, मई 30 -- नीट-यूजी 2026 पेपर लीक विवाद के बाद केंद्र सरकार अगले महीने दोबारा होने वाली परीक्षा से पहले पेपरों को सुरक्षित ट्रांसपोर्ट के लिए भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की सेवाएं लेने की तैयारी कर रही है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार ने वायुसेना से केवल लॉजिस्टिक सहायता मांगी है, ताकि देशभर में पेपर की सुरक्षित और समयबद्ध ढुलाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि सेना परीक्षा आयोजित करने में किसी प्रकार की भूमिका नहीं निभाएगी। इस फैसले पर अब आम आगमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने इसे सरकार की नौटंकी करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज में कहा कि सरकार ने फैसला लिया है कि नीट के पेपर को लीक होने से बचाने के लिए एयरफोर्स के जहाज और बुलेटप्रूज ट्रकों से ट...