बलिया, जून 26 -- बलिया, हिन्दुस्तान टीम। गर्मी की बढ़ी हुई छुट्टियां भी खत्म होने के बाद गुरुवार को दोबारा परिषदीय विद्यालय खुले तो जरूर लेकिन स्कूल में माहौल छुट्टी के जैसा ही रहा। स्कूलों में.children की उपस्थिति औसत से भी बेहद कम दिखी। कहीं-कहीं तो सिर्फ 10-12 बच्चे पहुंचे तो कहीं यह संख्या दहाई में भी नहीं पहुंची थी। कुछ विद्यालयों में तो शिक्षकों ने फोन कर बच्चों को स्कूल में बुलाने का प्रयास किया। जबकि सख्त निर्देश के बाद कुछ स्कूलों का ताला ही नहीं खुला था। यह भी पढ़ें- स्कूलों में छात्र संख्या रही कम उत्साह ज्यादा, शिक्षकों ने फैलाई जागरुकतागर्मी के कारण उपस्थिति में कमी ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 16 जून को परिषदीय विद्यालयों को खोला गया था लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए शासन ने छुट्टी बढ़ा दी और स्कूलों को 25 जून से खोलने का निर्दे...