जौनपुर, जुलाई 3 -- जौनपुर, संवाददाता। मानसून के प्रारम्भ में ही खंड वृष्टि होने से किसानों समेत आमजन चिंतित हो गए हैं। गुरुवार को कहीं सामान्य बारिश हुई तो कहीं बूंदाबादी से ही संतोष करना पड़ा। शहर में दोपहर बाद से शाम तक रह रह कर हल्की बारिश हुई। लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे। समुचित बारिश नहीं होने से धान रोपाई समेत खरीफ की अन्य फसलों की छिंटाई बुआई प्रभावित हो रही है। मौसम विज्ञानियों ने एक से सात जुलाई तक बारिश होने की सम्भावना व्यक्त की है। लेकिन जिले के किसी क्षेत्र में हल्की बारिश तो कहीं बूँदाबादी धूप देखने को मिल रही है। बारिश का हाल यह है कि गुरुवार को दोपहर बाद सिकरारा क्षेत्र में कुछ देर अच्छी बारिश हुई। जलालपुर, खेतासराय, खुटहन तथा रामनगर क्षेत्र में दिनभर गर्मी उमस के बाद शाम को बूंदाबादी हुई। मछलीशहर में शाम को अच्छी बारिश ...