अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की विज्ञान विषय की परीक्षा बुधवार को पहली पाली में हुई। परीक्षा समाप्त होते ही केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों के चेहरों पर मिले-जुले भाव साफ नजर आए। किसी के चेहरे पर संतोष की मुस्कान थी तो कोई प्रश्नपत्र के कठिन सवालों को लेकर माथापच्ची करता दिखा। छात्रों ने बताया कि पेपर का पहला भाग अपेक्षाकृत सरल था। वस्तुनिष्ठ और लघु उत्तरीय प्रश्नों ने आत्मविश्वास बढ़ाया। हालांकि, कुछ दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों ने विद्यार्थियों को सोचने पर मजबूर कर दिया। परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्र आपस में उत्तरों का मिलान करते दिखे। हाईस्कूल की विज्ञान विषय की परीक्षा में कुल 51,602 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 29,110 छात्र और 22,492 छात्राएं शामिल थीं। परीक्षा में 47,423 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.