आजमगढ़, अप्रैल 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजीव पाठक ने शनिवार को रानी की सराय और मुहम्मदपुर शिक्षा क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई विद्यालयों में खामियां मिलीं। कहीं शिक्षक गायब मिले तो कहीं बच्चे झाड़ू लगा रहे थे। बीएसए ने इस पर नाराजगी जताते हुये संबंधित अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। रानी की सराय शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पंदहा में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रातः 8 बजकर 20 मिनट पर पहुंचे तो ताला लटकता मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पंदहा में सहायक अध्यापक कुमारी कन्या अनुपस्थित मिलीं। यह भी पढ़ें- स्कूल संचालन में लापरवाही पर तीन प्रधानाध्यापकों समेत छह का वेतन रोका प्रार्थना सभा आयोजित नहीं की गई थी। विद्यालय में बच्चे झा...