बेगुसराय, अप्रैल 25 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। शहर से गांव तक इन दिनों लोगों मौसम व बिजली संकट की दोहरी मार झेल रहे हैं। चिलचिलाती धूप व प्रचंड गर्मी से परेशान लोगों को बिजली की समस्याएं भी रूला रहीं हैं। शहर से गांव तक बिजली कटौती व लो वोल्टेज के चलते उपभोक्ताओं को समुचित सुविधा नहीं मिल पा रही है। कहीं लो वोल्टेज तो कहीं देर तक बिजली कटौती से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। शहर के जामा मस्जिद चौक के कृष्णा तुलस्यान, कालीस्थान चौक के टुनटुन राय, स्टेशन रोड के पंकज कुमार, अनिल कुमार, नगर निगम के वार्ड नं. 08 राजापुर के अम्बरीश राय, राजू सिंह आदि ने बताया कि इन दिनों प्रचंड गर्मी के साथ ही बिजली का संकट भी झेलना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- बांका: भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था चरमराई, लोग परेशान बिना सूचना घंटों बिजली कटौती के अलावा लो वोल्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.