हजारीबाग, मार्च 27 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमसांडी और कटकमदाग प्रखंड की दर्जनों झांकियां नवमी के दिन अपने अपने क्षेत्र में शाम होते ही सड़कों पर उतर कर भ्रमण किया। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन किया। कटकमदाग प्रखंड के प्रशासन से चिन्हित 20 और कटकमसांडी प्रखंड के पेलावल ओपी क्षेत्र से 12 अखाड़े धारियों ने झांकी के साथ नवमी को जुलूस निकाला। जबकि दोनों प्रखंड के कुल 32 झांकियां दशमी को देर रात हजारीबाग शहर पहुंचेगा और जुलूस में शामिल लोग घंटों कला कौशल का प्रदर्शन करेंगे ।नावाडीह नव युवक दल ने लगातार तीसरी बार झाकी निकाली। झांकी में प्राचीन शिव मंदिर का दृश्य को प्रदर्शित किया गया। जिसमें राम, सीता, लक्ष्मण और बजरंगबली की प्रतिमा स्थापित की गई थी। पहली बार जुलूस निकाले जाने पर नवयुवक दल के लोग काफी खुश हैं। द...