कहीं ये विजय के ही आदमी तो नहीं? 17 कैदियों के भागने पर डीएमके ने TVK पर कसा तंज
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- तमिलनाडु की थनी जिले की थेक्कम्पट्टी जेल से सोमवार रात 17 कैदी फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक इन कैदियों ने सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया था। बाद में पुलिस ने चार कैदियों को गिरफ्तार किया है। बाकी की तलाश के लिए 17 टीमें बनाई गई हैं। वहीं डीएमके ने मौके का फायदा उठाते हुए कहा है कि इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि भागे हुए कैदी विजय के फैन तो नहीं हैं या फिर उनका संबंध टीवीके से तो नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सभी 17 कैदी एक ही बैरक में थे। एक कैदी ने जेल कर्मचारियों को बताया कि एक कैदी की हालत बिगड़ गई है और उसे मिर्गी का दौरा पड़ा है। जब जेल के कर्मचारी बैरक में पहुंचे तो कैदियों ने एक साथ अचानक हमला कर दिया। डिंडीगुल-थेनी हाइवे पर वाहनों की जांच की जा रही है और फरार कैदियों की तस्वीरें भी आसपास चस्पा कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.