रामपुर, अप्रैल 20 -- रामपुर। जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार को नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम के अंतर्गत विविध गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जनपद के विद्यालयों में नारी शक्ति मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल ने बताया कि इसके उपरांत विद्यालयों में शौर्य प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति, नारी सम्मान एवं सामाजिक जागरूकता पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने उपस्थित सभी लोगों को प्रेरित किया। इसी क्रम में वाद-विवाद एवं लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण, शिक्षा एवं समानता...